ऋषिकेश

यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट से मिले गेंद मेला समिति अध्यक्ष श्री सुबोध नेगी, गेंद मेले से सबन्धित कार्यो को लेकर हुई बातचीत।

यमकेश्वर भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्री अनिल रावत के नेतृत्व में आये शिष्ठमण्डल ने मेला छेत्र की तमाम समस्याओं से विधायक रेनू बिष्ट को अवगत कराया।

विधायक रेनू बिष्ट ने शिष्ठमण्डल के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि जल्द समस्त कार्य होंगे पूरे।।

ऋषिकेश : आज यमकेश्वर मण्डल से भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री अनिल रावत एव गेंद मेला समिति के अध्यक्ष श्री सुबोध नेगी के साथ एक शिष्टमंडल ने आगामी जनवरी माह में मकर संक्रांति के पर्व पर थलन्दी में ऐतिहासिक प्रसिद्ध गेंद मेला के संबंध में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती रेनु बिष्ट से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर गेंद मेला एवं क्षेत्र के सबन्ध में कई विषयों पर चर्चा की। एव कस्याळी से थलनदी जाने वाली 800 मीटर सड़क को इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं नाली बनवाने के लिए विधायक श्रीमती रेनूबिष्ट को प्रस्ताव दिया।

विधायक रेनू बिष्ट ने अपनी ओर से शिष्टमंडल को पूरा आश्वासन देते हुए समस्त कार्यो को पूरा करने के लिये जल्दी अधिकारियों को निर्देशित करने की बात कही।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री श्री मनोज बडोला , श्री सुनील कांत भी उपस्थित रहे।।

Uma Shankar Kukreti