भजन सम्राट अनूप जलोटा ने स्वरबद्ध किया एल्बम “धम्म वत्थु” को, भगवान बुध्द उपदेशों को दी आवाज़
फ़ोटो कैप्शन: L To R संगीतकार श्रुति जैन, गायक भजन सम्राट अनूप जलोटा जी, गीतकार Dr श्री हर्शदीप काम्बले ,IAS ऑफ़िसर (महाराष्ट्र के उद्योग आयुक्त) और अल्बम के सूत्रधार श्री किशोर जवादे ।
भजन सम्राट अनूप जलोटा ने स्वरबद्ध किया एल्बम “धम्म वत्थु” को, भगवान बुध्द उपदेशों को दी आवाज़
भगवान बुध्द के जीवन और उनके उपदेश को शायद पहली बार लिरिक्स में उतारा आईएएस डॉ हर्षदीप कांबले ने जिसे संगीत दिया श्रुती जैन और गाया भजन सम्राट अनूप जलोटा ने और रूप रेखा बनायी ( कांसेप्ट निर्देशक ) किशोर जवाडे ने|
एल्बम धम्म वत्थु में न केवल गौतम बुध्द जीवनी दर्शायी बल्कि उनके उपदेशों को भी बड़ी ही आसान शब्दों में रचा गया गया है 9 मिनट के इस गीत में सारी चीजों को अच्छी तरह पिरोया गया हैं।
एल्बम लॉन्च पर अनूप जलोटा ने कहा की आज विश्व को शांति की जरुरत हैं, और भगवान बुध्द शांति के प्रतिक है, उनकी मूर्ति देखने भर से ही शांति मिल जाती हैं इसलिए उनके घर में भगवान बुध्द कई प्रतिमाये हैं|
आईएएस डॉ हर्षदीप कांबले ने कहा की अनूप जलोटा के गाने से इस भजन को सदियों तक लोग याद रखेंगे, और इसे अच्छा रेस्पॉन्स भी मिल रहा हैं और मिलता रहेगा | श्रुती जैन को अब भी यकीं नहीं हो रहा हैं की उनके संगीत में भजन सम्राट ने शब्द दिए हैं |
आपको बता दे की एल्बम धम्म वत्थु को चीन , जापान, जैसे अन्य देशों में भी सब टाइटल के साथ बहुत जल्द रिलीज़ किया जाएगा|
आईएएस डॉ हर्षदीप कांबले ने धम्मा वत्थु का अर्थ समझाते हुए कहा की बुद्धा धम्म में आदर्श आदमी की व्याख्या है जो १८ गुणों से है, जो बुद्ध के विचारों पर चलता है और सबके कल्याण के किए काम करता है।