बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत , डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला

Spread the love

 

डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला
डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला

 

अल्मोड़ा उत्तराखंड (जोकि पहले उ.प्र.) में हुआ करता था। वह महाराष्ट्रियन मूल के थे। मां का नाम श्रीमती गोविंदी बाई था। माता के नाम से ही उनको गोविन्द नाम मिला था। उनके पिताजी श्री मनोरथ पंत जी सरकारी नौकरी में रेवेन्यू कलक्टर थे उनके ट्रांसफर होते रहते थे। इस कारण पंत जी अपने नाना के पास पले थे। वह बाल्यावस्था से ही एक मेधावी छात्र थे। आपने बी.ए. तथा एल.एल.बी. तक की शिक्षा ग्रहण की थी। 1909 में पंत जी को कानून की परीक्षा में यूनिवर्सिटी में टॉप करने पर गोल्ड मेडल मिला था। सार्वजनिक रूप से अपने विचार तर्क, साहस, आत्मविश्वास तथा सच्चाई के साथ रखने की आप में विलक्षण क्षमता थी।पंत जी ने राजकीय सेवा की पारिवारिक परम्परा से हट कर देश सेवा के लिए अपने सम्पूर्ण जीवन को समर्पित कर दिया था। वे प्रखर वक्ता, नैतिक तथा चारित्रिक मूल्यों के उत्कृष्ट राजनेता, प्रभावी सांसद और कुशल प्रशासक थे। जमींदारी उन्मूलन उनकी सरकार का साहसिक निर्णय था जिससे लाखों किसानों का भाग्य बदल गया और वे उस जमीन के मालिक बन गए जिस पर हाड़तोड़ मेहनत करने के बाद भी उनका कोई अधिकार नहीं था। निर्बलों के कल्याण, कमजोर को आर्थिक, सामाजिक न्याय और प्रदेश में नियोजित विकास की नींव रखने के लिए उन्हें सदैव स्मरण किया जाएगा।एक वकील के रूप में आपके बारे में जग जाहिर था कि वह सिर्फ सच्चे केस लेते थे। वह झूठ पर आधारित मुकदमे स्वीकार नहीं करते थे। उन्होंने काकोरी कांड, मेरठ षड्यंत्र के क्रांतिकारियों के अलावा प्रताप समाचार पत्र के सम्पादक श्री गणेश शंकर विद्यार्थी के उत्पीड़न के विरोध में अदालतों में प्रभावशाली ढंग से पैरवी की थी। उन्होंने ”शक्ति” नाम से एक साप्ताहिक समाचार पत्र निकाला जिसमें वह कुमायूँ की समस्याओं को उजागर करते थे। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने कुली बेगारी प्रथा के विरोध में अभियान चलाया। वह कलम के एक साहसी एवं वीर योद्धा भी थे। उन्होंने अपनी कलम को भी अंग्रेजी शासन को उखाड़ फेंकने के लिए एक सशक्त हथियार बनाया।पंत जी बाद में कुली बेगार कानून के खिलाफ साहसपूर्वक लड़े। कुली बेगार कानून में था कि लोकल लोगों को अंग्रेज अफसरों का सामान फ्री में ढोना होता था। पंत इसके विरोधी थे। अल्मोड़ा में एक बार मुकदमे में बहस के दौरान उनकी मजिस्ट्रेट से बहस हो गई। अंग्रेज मजिस्ट्रेट को भारतीय वकील का कानून की व्याख्या करना बर्दाश्त नहीं हुआ। मजिस्ट्रेट ने गुस्से में कहा, “मैं तुम्हें अदालत के अन्दर नहीं घुसने दूंगा”। पंत जी ने पूरे साहस के साथ कहा, “मैं आज से तुम्हारी अदालत में कदम नहीं रखूंगा”।पंत जब वकालत करते थे तो एक दिन वह चैंबर से गिरीताल घूमने चले गए। वहां पाया कि दो लड़के आपस में स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में चर्चा कर रहे थे। यह सुन पंत जी ने युवकों से पूछा कि क्या यहां पर भी देश−समाज को लेकर बहस होती है। इस पर लड़कों ने कहा कि यहां नेतृत्व की जरूरत है। पंत जी ने उसी समय युवाओं की आवाज बनने के संकल्प के साथ से राजनीति में आने का निश्चय कर लिया। वह दिसम्बर 1921 में महात्मा गान्धी के आह्वान पर असहयोग आन्दोलन में शामिल होकर खुली राजनीति में उतर आये। पंत जी ने 1914 में काशीपुर में ‘प्रेमसभा’ की स्थापना करवाई और इन्हीं की कोशिशों से ही ‘उदयराज हिन्दू हाईस्कूल’ की स्थापना हुई। 1916 में पंत जी काशीपुर की ‘नोटीफाइड ऐरिया कमेटी में लिए गए।

 

 

नेहरू जी को उनकी प्रखर बुद्धि तथा बहुमुखी प्रतिभा पर बहुत भरोसा था। अंग्रेजी शासन में वह कांग्रेस की सरकार में संयुक्त प्रान्त के मुख्यमंत्री बने। पंत जी की अगुवाई में उत्तर प्रदेश में दंगे नहीं हुए। प्रशासन बहुत अच्छा रहा। इस प्रयास से भविष्य के लिए एक विशाल भारत का आधार तैयार हुआ।पंत जी 8 जनवरी, 1924 को स्वराज दल से संयुक्त प्रान्त विधान परिषद् के सदस्य बने। उन्होंने अपने तर्कसंगत और सारगर्भित भाषणों से अंग्रेजों की रीति−नीति की कलई व्यापक स्तर पर खोली। आपने साइमन कमीशन के स्वागत प्रस्ताव को निरस्त कराके अन्याय के खिलाफ आवाज बुलन्द करने में अग्रणी भूमिका निभायी। वह 1930 में नमक आंदोलन में, 1932 में सविनय अवज्ञा आंदोलन में, 1940 में व्यक्तिगत सत्याग्रह में और 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में इस प्रकार लगभग 7 वर्ष जेलों में रहे। साइमन कमीशन के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज में वे नेहरू जी को बचाने में बुरी तरह घायल हुए थे।पंत 1937 से 1939 तक संयुक्त प्रांत (अब उत्तर प्रदेश) के पहले प्रीमियर (प्रधानमंत्री) बने। जब द्वितीय महायुद्ध में बिना सहमति भारत को युद्ध में शामिल कर लिया गया तो विरोध में कांग्रेस सरकारों ने इस्तीफा दे दिया। चुनाव में जीतकर पंत जी पुनः 8 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे। वह महान समाज सेवी और बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना मदन मोहन मालवीय को अपना गुरु मानते थे। आपने 1955 से 1961 तक केंद्र सरकार में गृह मंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व पूरी निष्ठा तथा लगन से निभाया। इस दौरान आपकी विशेष उपलब्धि भाषाई आधार पर राज्यों का पुनर्गठन की रही। उस वक्त कहा जा रहा था कि ये नीति देश को तोड़ देगी। पर इतिहास देखें तो पाएंगे कि इस नीति ने भारत को सबसे ज्यादा जोड़ा। पंत जी एक विद्वान कानून ज्ञाता होने के साथ ही महान नेता व महान अर्थशास्त्री भी थे। आपको देश की जी−जान से महत्वपूर्ण सेवा करने के आधार पर वर्ष 1957 में तत्कालीन प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी ने देशवासियों की ओर से सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया।पंत जी का व्यक्तित्व बहुआयामी था। वह अच्छे नाटककार भी थे। उनका ‘वरमाला’ नाटक, जो मार्कण्डेय पुराण की एक कथा पर आधारित है, काफी लोकप्रिय हुआ करता था। मेवाड़ की पन्ना नामक धाय के त्याग के आधार पर ‘राजमुकुट’ लिखा। ‘अंगूर की बेटी’ शराब को लेकर लिखी गई है। जाने−माने इतिहासकार बताते हैं कि उनकी किताब ‘फारेस्ट प्राब्लम इन कुमाऊं’ से अंग्रेज इतने भयभीत हो गए थे कि उस पर प्रतिबंध लगा दिया था। बाद में इस किताब को 1980 में फिर प्रकाशित किया गया। पंत जी के डर से ब्रिटिश हुकूमत काशीपुर को गोविंदगढ़ कहती थी। पंत जी ने साइमन कमीशन बहिष्कार और नमक सत्याग्रह आंदोलन में भी भाग लिया और इसी वजह से मई 1930 में देहरादून जेल की हवा भी खायी. पंत जी ने कुमाऊं में ‘राष्ट्रीय आन्दोलन’ को गांधी जी के ‘अंहिसा’ के सिद्धांतों के आधार पर संगठित किया. आरम्भ से ही कुमाऊं के राजनीतिक आन्दोलन का नेतृत्व पंत जी के हाथों में रहा. कुमाऊं में राष्ट्रीय आन्दोलन का आरम्भ कुली उतार, जंगलात आंदोलन, स्वदेशी प्रचार तथा विदेशी कपडों की होली व लगान-बंदी आदि से हुआ था. बाद में धीरे-धीरे कांग्रेस द्वारा घोषित असहयोग आन्दोलन की लहर कुमाऊं में छा गयी और 1926 के बाद यह कांग्रेस में मिल गयी. साम्प्रदायिकता की निन्दा करते हुए पंत जी का कहना था कि जातीय तथा धर्म के नाम पर होने वाले दंगे हमें अपने आजादी के लक्ष्य से मीलों दूर फेंक देते हैं। हिन्दू और मुसलमान एक जाति के हैं। वे आपस में भाई−भाई हैं उनकी नसों में एक ही खून दौड़ रहा है। धर्मान्धता हमारे जीवन के परम लक्ष्य मानव जाति के सेवा के मार्ग में एक बड़ी बाधा बन जाता है।एक बार पंत जी ने सरकारी बैठक की। इस बैठक में चाय−नाश्ते का इंतजाम किया गया था। जब उसका बिल पास होने के लिए उनके पास आया तो उसमें हिसाब में छह रूपये और बारह आने लिखे हुए थे। पंत जी ने बिल पास करने से मना कर दिया। जब उनसे इस बिल पास न करने का कारण पूछा गया तो वह बोले, ‘सरकारी बैठकों में सरकारी खर्चे से केवल चाय मंगवाने का नियम है। ऐसे में नाश्ते का बिल नाश्ता मंगवाने वाले व्यक्ति को खुद भुगतान करना चाहिए। हां, चाय का बिल जरूर पास हो सकता है।’ जब साइमन कमीशन के विरोध के दौरान इनको पीटा गया था, तो एक पुलिस अफसर उसमें शामिल था। वो पुलिस अफसर पंत के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके कार्यालय के अधीन ही काम कर रहा था। इन्होंने उसे मिलने बुलाया। वो डर रहा था, पर पंत जी ने बहुत ही विनम्रता से बात करके उसका साहस बढ़ाया। महापुरूष सदैव अपने लोक कल्याण के कार्यों के कारण अमर रहते हैं। आत्मा अजर अमर तथा अविनाशी है। आज वह देह रूप में हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके उच्च नैतिक विचार, सेवा भावना, सादगी, सहजता, हिन्दी प्रेम तथा उज्ज्वल चरित्र देशवासियों का युगों−युगों तक मार्गदर्शन करता रहेगा। हम इस महान आत्मा को शत-शत नमन करते हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ की आधिकारिक भाषाओं में हिन्दी भाषा को भी शामिल कराना हिन्दी प्रेमी पंत जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।उत्तर प्रदेश के युग पुरूष पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी के सुयोग्य पुत्र श्री कृष्णचन्द्र पंत ने कांग्रेस पार्टी की केन्द्र सरकार में विभिन्न मंत्रालयों के मंत्री पदों का दायित्व अपने पूज्यनीय पिता से मिले सेवा तथा सच्चाई के संस्कारों के अनुरूप सफलतापूर्वक निभाया था। वह योजना आयोग के उपाध्यक्ष भी रहे। उनका 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी एवं पूर्व सांसद श्रीमती इला पंत तथा दो बेटे रंजन व सुनील हैं। वे पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी की विरासत को देशवासियों के साथ आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं। एक तरफ देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है वहीं दूसरी तरफ भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जन्म स्थल खूंट गांव आज भी उपेक्षित हैं। पंत के पैतृक गांव के लोग बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे हैं। ग्रामीण खूंट में मिनी स्टेडियम बनाने की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं लेकिन अब तक धरातल पर कुछ नहीं हुआ। गांव में पेयजल समेत तमाम समस्याएं बनी हैं। गोविंद बल्लभ पंत के नाम पर कई यूनिविर्सिटी व संस्थाएं खुलें ।स्मारक और संस्थान है  उत्तराखंड के इस राष्ट्रनायक, प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी को उनकी जन्म जयंती के अवसर पर कोटि कोटि नमन !!

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://www.hooksportsbar.com/

https://www.voteyesforestpreserves.org/

sbobet mobile

slot pulsa

https://bergeijk-centraal.nl/wp-includes/slot-deposit-gopay/

https://www.yg-moto.com/wp-includes/sbobet/

https://bergeijk-centraal.nl/wp-content/slot777/

https://www.pacificsafemfg.com/wp-includes/slot777/

https://www.anticaukuleleria.com/slot-myanmar/

https://bergeijk-centraal.nl/wp-includes/slot-bonus-new-member/

https://slot-pulsa.albedonekretnine.hr/

https://slot-bonus.zapatapremium.com.br/

https://idn-poker.zapatapremium.com.br/

https://sbobet.albedonekretnine.hr/

https://mahjong-ways.zapatapremium.com.br/

https://slot777.zapatapremium.com.br/

https://www.entrealgodones.es/wp-includes/slot-pulsa/

https://slot88.zapatapremium.com.br/

https://slot-pulsa.zapatapremium.com.br/

https://slot777.jikuangola.org/

https://slot777.nwbc.com.au/

https://fan.iitb.ac.in/slot-pulsa/

nexus slot

Sbobet88

slot777

slot bonus

slot server thailand

slot bonus

idn poker

sbobet88

slot gacor

sbobet88

slot bonus

sbobet88

slot myanmar

slot thailand

slot kamboja

slot bonus new member

sbobet88

bonus new member

slot bonus

https://ratlscontracting.com/wp-includes/sweet-bonanza/

https://quickdaan.com/wp-includes/slot-thailand/

https://summervoyages.com/wp-includes/slot-thailand/

https://showersealed.com.au/wp-includes/joker123/

https://www.voltajbattery.ir/wp-content/sbobet88/

idn poker/

joker123

bonus new member

sbobet

https://www.handwerksform.de/wp-includes/slot777/

https://www.nikeartfoundation.com/wp-includes/slot-deposit-pulsa/

slot bonus new member

cmd368

saba sport

slot bonus

slot resmi 88

slot bonus new member

slot bonus new member

https://www.bestsofareview.com/wp-content/sbobet88/

sbobet88

Ubobet

sbobet

bonus new member

rtp slot

slot joker123

slot bet 100

slot thailand

slot kamboja

sbobet

slot kamboja

nexus slot

slot deposit 10 ribu

slot777

sbobet

big bass crash slot

big bass crash slot

big bass crash slot

spaceman slot

big bass crash

big bass crash

big bass crash

spaceman slot

spaceman slot

spaceman slot

spaceman slot

spaceman slot

spaceman slot

spaceman slot

spaceman slot

spaceman slot

spaceman slot

spaceman slot

spaceman slot

wishdom of athena

spaceman

spaceman

slot bonanza

slot bonanza

Rujak Bonanza

Candy Village

Gates of Gatotkaca

Sugar Rush

Rujak Bonanza

Candy Village

Gates of Gatotkaca

Sugar Rush