Post Views: 143
Childrens Day 2022: बच्चे अपने देश का भविष्य होते हैं। किसी भी देश के विकास के लिए बच्चों का विकास बहुत जरूरी है। ऐसे में समाज और देश की जिम्मेदारी है कि बच्चों को रहने योग्य बेहतर माहौल और अच्छी शिक्षा दी जाए। इन्हीं भावी प्रतिभाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए भारत हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के तौर पर मनाता है। बाल दिवस बच्चो का राष्ट्रीय पर्व है। इस पर्व की कोई राष्ट्रीय छुट्टी नहीं होती। लेकिन इसे देशभर में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर बच्चों को खास महसूस कराया जाता है। स्कूल-काॅलेजों में बच्चों के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। बच्चे भी इन कार्यक्रमों में शामिल होते हैं और बाल दिवस को अपने जन्मदिन की तरह मनाते हैं। बाल दिवस को लेकर जितना उत्साह बच्चों में होता है, उतना ही इसका महत्व देश दुनिया में भी है।
आज दिनांक़ 14/11/22 बाल दिवस के उपलक्ष में भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ । भारतीय जनता पार्टी-प्रणित गांधी पार्क देहरादून में बच्चों को कॉपी पेन पेंसिल कलर बॉक्स ओर चोकलेट वितरित की गयी . इस अवसर में माननीय जिलाध्यक्ष उमेश कुकरेती जी , माननीय प्रदेश महामंत्री कपिल रतन जी , नीतू चामोली जी , प्रदीप कुमार जी मोजूद रहे , अजय कुकरेती (जिलाउपाध्यक्ष) भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ । भारतीय जनता पार्टी-प्रणित
14 नवंबर को क्यों मनाते हैं बाल दिवस
भारत में बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन हुआ था। जवाहरलाल नेहरू को चाचा नेहरू कहते थे। बच्चों से प्यार के कारण ही उनकी जयंती को बाल दिवस पर तौर पर मनाया जाता है।