देहरादून

देहरादून के डोईवाला से बड़ी खबर — लालतप्पड़ क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़।

 

डोईवाला में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल, एक फरार

देहरादून, 23 अक्टूबर:

डोईवाला के लालतप्पड़ क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को संदिग्ध बदमाशों की सूचना मिली थी। लालतप्पड़ पर बैरियर लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने चेकिंग पॉइंट पर न रुकते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि एक बदमाश जंगल में फरार हो गया। घायल बदमाशों को डोईवाला सीएचसी से रेफर कर जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी देहरादून तुरंत घटनास्थल पहुंचे, निरीक्षण किया और अधिकारियों से जानकारी ली।

घायल दोनों बदमाश — सोहेल खान (25 वर्ष) और शानू (23 वर्ष) — दून चिकित्सालय के सामने हुई फायरिंग के मुख्य आरोपी बताए जा रहे हैं। इनके खिलाफ कोतवाली नगर में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने मौके से एक स्कूटी, दो तमंचे, जिंदा और खोखे कारतूस बरामद किए हैं। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस की कांबिंग जारी।

Uma Shankar Kukreti