11 अक्टूबर को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की और से श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, गैरसैंण, चमोली में आयोजित होने जा रहा कैंसर जागरूकता शिविर
11 अक्टूबर को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की और से श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, गैरसैंण, चमोली में आयोजित होने जा रहा कैंसर जागरूकता शिवि
शिविर में हृदय रोगी, पुराना सिरदर्द, बार बार चक्कर आना, माइग्रेन, मिगी, हड्डी एवम् जोड़ों के पुराने दर्द के रोगी, तनाव, चिंता एवम् मानसिक परेशानियों के रोगी भी विशेषज्ञ चिकित्सकों से लें सकेंगे परामर्श और उपचार
जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी करेंगे शिविर का शुभारंभ
देहरादून: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की और से प्रदेश के कई जिलों में विभिन्न प्रकार के शिविर लगाए जाते हैं। इसी कड़ी में आने वाली 11 तारीख को श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, गैरसैंण, चमोली में स्वास्थ्य शिविर आयोजित होने जा रहा है। यह स्वास्थ्य शिविर कैंसर जागरूकता शिविर होगा जिसका शुभारंभ चमोली जिले के जिलाधिकारी संदीप तिवारी करेंगे।यह शिविर प्रातः 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलेगा।

इस शिविर में हृदय रोगी, पुराना सिरदर्द, बार बार चक्कर आना, माइग्रेन, मिगी, हड्डी एवम् जोड़ों के पुराने दर्द के रोगी, तनाव, चिंता एवम् मानसिक परेशानियों के रोगी भी विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श एवम् उपवार ले सकते हैं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सीनियर डॉक्टर्स आपको परामर्श एवम् उपचार देने के लिए उपलब्ध रहेंगे।
आयोजित शिविर में निम्नलिखत विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श देंगे।
कैंसर विशेषज्ञ,यूरोलाजिस्ट (नसी का दर्द, सुन्नपन झंझनाहट) कार्डियोलाजिस्ट (दिल, हृदय रोग सम्बन्धी) आईवीएफ विशेषज्ञ (निःसंतान दम्पत्ति) फिजीशियन,जनरल सर्जन,स्त्री एवम् प्रसूति रोग विशेषज्ञ हड्डी एवम जोड रोग विशेषज्ञ (जोडों के दर्द, गठिया आदि) मनोरोग विशेषज्ञ (दिमागी बीमारी, मिर्गी के दारे) शिशु रोग विशेषज्ञ (बच्चों के रोग) व्यथा एवं यौन रोग विशेषज्ञ नाक कान गला रोग विशेषज्ञ नेत्र रोग विशेषज्ञ (आंखों की बीमारी) दमा रोग विशेषज्ञ (दांतों की बीमारी) फिजियोथेरेपिस्ट।
यह सुविधाएं भी होंगी प्राप्त
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों की निःशुल्क ई.सी.जी. जाँच, ब्लड शुगर जाँच एवम् ब्लड प्रेशर जॉच निःशुल्क की जाएगी। श्री महंत इन्टिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवा वितरित की जाएगी।
नोट: कैंप रोगियों को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में अस्पताल के नियमानुसार भारी छूट का प्रावधान

शिविर की तिथि – 11 अक्टूबर 2025 (शनिवार)
समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
स्थान: श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, गैरसैण, चमोली
