Uncategorized

चमोली : नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग रविवार की सुबह सेरा नामक स्थान पर एक बोलेरो वाहन नंदाकिनी नदी के किनारे गिरने से 1ब्यक्ति की मौत 7 घायल

चमोली । चमोली जिले के नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग रविवार की सुबह सेरा नामक स्थान पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर नंदाकिनी नदी के किनारे जा गिरी जिससे उसमें सवार आठ लोगों में चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हुए है। जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय गोपेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार बुलेरो वाहन संख्या यूके 07 टीए 5446 रविवार की सुबह देहरादून से घाट की ओर आ रहा था। जो सेरा नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा जिसमें चालक लुंतरा घाट निवासी प्रकाश सिंह पुत्र भवान सिंह उम्र 30 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि अन्य घायलों में देव सिंह पुत्र पदम सिंह निवासी लुंतरा (56), बीना देवी पत्नी महेंद्र सिंह निवासी ल्वाणी (36), धीरेंद्र सिंह पुत्र गब्बर सिंह निवासी ल्वाणी (35), हर्षबर्धन पुत्र जयकृत सिंह निवासी लुंतरा (30), महेंद्र सिंह पुत्र दिवान सिंह निवासी ल्वाणी (38), अंशिका पुत्री महेंद्र सिंह निवासी लुंतरा (11) व ऋषिका पुत्री महेंद्र सिंह निवासी लुंतरा (08) शामिल है। घटना की जानकारी मिलते हुए घाट चैकी से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *