Uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में मनाई होली

काशीपुर।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर नगर निगम परिसर में आयोजित रंगोत्सव होली मिलन समारोह में भाग लिया और उपस्थित जनसमूह को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने पारंपरिक कुमाऊँनी होली, शास्त्रीय होली, भजन गायन के साथ जनसमूह के साथ होली गायन में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान है। यह पर्व परस्पर प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और उसे नई पीढ़ी तक सुरक्षित पहुँचाने के लिए काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने काशीपुर के विकास के लिए कई परियोजनाओं की घोषणा की, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक मैनुफैक्चरिंग क्लस्टर पार्क, काशीपुर-रामनगर राजमार्ग को चार लेन में उन्नत करना, और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट शामिल हैं। उन्होंने कहा कि काशीपुर को एक प्रमुख सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए काम किया जा रहा है।

Shubham Mishra