मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा पहुंच कर जन समस्याएं सुनी
खटीमा। शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार खटीमा पहुंचे। मुख्यमंत्री के हेलीपेड और कैंप कार्यालय, लोहियाहेड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया।
हेलीपेड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने जनसमूह से भेंट की और कैंप कार्यालय में लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने मौजूद संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने और समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के आगमन पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, नानकमत्ता से प्रेम सिंह टूरना, रुद्रपुर नगर निगम के महापौर विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, शैलेन्द्र मोहन सिंघल, गुंजन सुखीजा, सतीश गोयल, जीवन धामी, किशन किन्ना, भुवन भट्ट, अमरजीत सिंह, रविन्द्र राणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जयकिशन, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी और उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे।
