Uncategorized

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिवाई पहुँचकर ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की प्रगति का किया स्थलीय निरीक्षण 

MR. AAYUSH BADOLA 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिवाई पहुँचकर ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की प्रगति का किया स्थलीय निरीक्षण

आज दिनांक 11/01/2025 को माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी महोदय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिवाई खेल मैदान स्थित हेलीपैड पर पहुंचे, जहां जिलाधिकारी चमोली श्री सन्दीप तिवारी, पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार, जनपद के अन्य उच्चाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात शानदार सैरिमोनियल ड्रेस से सजे चमोली पुलिस के जवानों द्वारा मा0मुख्यमंत्री महोदय का सलामी देकर अभिवादन किया।

तत्पश्चात सिवाई में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से परियोजना की प्रगति और समय-सीमा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्माण गतिविधियों की समीक्षा की और निर्देश दिया कि कार्य गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए समय पर पूरा किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *