देहरादून

एफआरआई में रजत जयंती समारोह की तैयारियों का मुख्य सचिव ने लिया जायजा

देहरादून, 7 नवम्बर (सू.ब्यूरो):
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को देहरादून स्थित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) पहुंचकर 9 नवम्बर को आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्य सचिव ने कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा, पार्किंग और यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम को देखते हुए यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था वृहद स्तर पर तैयार की जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, सचिव विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी सविन बंसल, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Uma Shankar Kukreti