दस दिवसीय उत्तराखण्ड महोत्सव -2022 का उद्घाटन करेंगे योगी आदित्यनाथ
लखनऊ सितम्बर 30, 2022
उत्तराखण्ड महापरिषद के शिष्ट मण्डल श्री हरीश चन्द्र पंत अध्यक्ष उत्तराखण्ड महापरिषद के नेतृत्व में श्री दीवान सिंह अधिकारी-संयोजक श्री मंगल सिंह रावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री महेश रौतेला-उपाध्यक्ष, श्री भरत सिंह बिष्ट-महासचिव ने मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। शिष्ट मण्डल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी को 09 नवम्बर, 2022 को मुख्य अतिथि हेतु अनुरोध किया गया, मा0 मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया। उत्तराखण्ड महोत्सव का उद्घाटन मा0 मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा किया जायेगा।
महासचिव भरत सिंह बिष्ट द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड से भी भेंट की गयी। उत्तराखण्ड महोत्सव का समापन मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के कर कमलों द्वारा किया गया जायेगा।
मीडिया प्रभारी अशोक असवाल ने बताया गया कि उत्तराखण्ड महोत्सव – 2022 में डांस इण्डिया डांस की तर्ज पर डांस उत्तराखण्ड डांस प्रतियोगिता का आयोजन बहुत बड़े स्तर पर किया जा रहा है जिसमें उत्तराखण्ड के 150 से अधिक गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा। प्रथम, द्वितीय, तृतीय टीमों को पुरस्कृत किया जायेगा।
उत्तराखण्ड महोत्सव-2022 , 9 नवम्बर से 18 नवम्बर तक चलने वाले दस दिवसीय, लखनऊ में गोमती नदी के किनारे पं. गोविन्द बल्लभ पंत सास्कृतिक उपवन में जोरो की तैयारी चल रही है। महोत्सव में भारत के विभिन्न प्रांतों के 250 स्टाल तथा विभिन्न प्रांतों के सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियाँ दी जायेंगी।