आयुक्त का छापा, कानूनगो के घर पर मिली तहसील की फाइलें
एक हजार से अधिक मामले तहसील में लंबित
हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलवार को तहसील परिसर में स्थित दफ्तरों का निरीक्षण किया । इस दौरान तहसील की फाइल सुपरवाइजर कानूनगो के घर पर मिली। कानून को के द्वारा 143 के फाइलों में घर पर रखना अनुशासनहीनता माना। की का उन्होंने कानून के घर को आजकल फाइलों की जांच कर उनके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
लालकुआं तहसील क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर की खुदकुशी की घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ हैं। घटना को संज्ञान लेते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलवार को तहसील का औचक निरीक्षक किया. उन्होंने अधिकारियों को लंबित राजस्व मामलों को शीघ्रता से निस्तारण करने के दिशा निर्देश दिए. इसके साथ ही वसूली और अनुशासनहीनता पर फाइलों की जांच करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश है कि तहसील और सब रजिस्टार ऑफिस जैसे कार्यालय ऐसे हैं जहां आम जनता को रोजाना संपर्क होता है। इनकी समय-समय पर जांच आवश्यक है दोनों दफ्तर में पारदर्शिता से कार्यों का संपादन होना चाहिए। उन्होंने तहसील परिसर की सफाई,शौचालय ,पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। मुख्य गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के दिशा निर्देश दिए अधिकारियों को फाइलों के समय बदन निस्तारण पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जनता को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना कार्यालय में ना करना पड़े इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान ,तहसीलदार मनीषा बिष्ट सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
