Uttarakhand

ब्रज होली महोत्सव में भक्तों ने लगाए झूमने पर जोर*

खटीमा । श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से आयोजित ब्रज होली महोत्सव के दूसरे दिन भक्ति की धारा देवभूमि उत्तराखंड तक जा पहुंची। खटीमा में आयोजित उत्सव में श्रद्धालुओं ने ब्रज की पारंपरिक होली का आनंद लिया और पूरा वातावरण राधा-कृष्ण के जयकारों से गुंजायमान हो गया।

संकीर्तनकारों ने ‘हमसे तो प्यारी लगे वृंदावन की गलियां’ और ‘कोई पकड़ के मेरा हाथ री मोहे वृंदावन पहुंचा दियो’ भजनों की प्रस्तुति दी, तो वहां मौजूद हर भक्त भाव-विभोर हो उठा। बांके बिहारी के प्रति अनन्य प्रेम और समर्पण देख पंडाल में मौजूद श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। इसके पश्चात होली लीला का मंचन किया गया, जिसमें पारंपरिक गीतों ने समां बांध दिया। फूलों की वर्षा के बीच श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे के साथ होली खेली, जिससे खटीमा का पंडाल साक्षात गोकुल-बरसाना प्रतीत होने लगा।

Shubham Mishra