Uttarakhand

ईवीएम वेयर हाउस का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रुद्रपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने वेयर हाउस परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों और अग्निशमन यंत्रों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस व उसके आसपास की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश सहायक निर्वाचन अधिकारी को दिए।इस मौके पर भाजपा प्रतिनिधि योगेश वर्मा, आम आदमी पार्टी की किरण पांडे विश्वास, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र अधिकारी तथा सुरक्षा कर्मी उपस्थित रहे।

Shubham Mishra