देहरादून

*दून पुलिस के जवान ने रमज़ान के महीने में अपना रोजा तोडकर निभाया मानवता का कर्तव्य।*

 

*दून हास्पिटल में उपचाराधीन मरीज को आपरेशन हेतु रक्तदान कर किया अपने मानवीय कर्तव्यों का निर्वहन।*

*एसएसपी आफिस देहरादून मे नियुक्त आरक्षी शाहनवाज़ द्वारा 84 वीं बार किया गया रक्तदान।*

*इससे पूर्व भी आरक्षी शाहनवाज़ 02 बार अपना रोज़ा तोड़कर रक्तदान करके कर चुका है ज़रूरतमंदो की सहायता*

अपने मानवीय कर्तव्यों के निर्वहन में सदैव अग्रणीय रहने वाली दून पुलिस द्वारा एक बार फिर संकट में फंसे व्यक्ति की सहायता कर अपने मानवीय कर्तव्यों का निर्वहन किया गया।

आज दिनाँक : 05-03-26 को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दून हॉस्पिटल में उपचाराधीन एक व्यक्ति को ऑपरेशन हेतु रक्त की नितांत आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून कार्यालय में नियुक्त आरक्षी शाहनवाज अहमद द्वारा अस्पताल पहुंच कर अपना रोज़ा तोड़कर रक्तदान कर उपचाराधीन व्यक्ति की सहायता की गई। आरक्षी शाहनवाज़ इससे पहले भी 02 बार अपना रोज़ा तोड़कर रक्तदान कर ज़रूरतमंदो की सहायता कर चुका है। आरक्षी द्वारा समय पर उपलब्ध कराई गई सहायता के लिये उपचाराधीन व्यक्ति के परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की सदैव सहायता हेतु उपलब्ध रहने की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।
*आरक्षी शाहनवाज अहमद इससे पूर्व भी 83 बार रक्तदान कर चुका है।*

Uma Shankar Kukreti