कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग में गुलदार का हमला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला दुगड्डा रेंज के अलदवा गांव का है यहां पर एक 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति श्री शम्भू प्रसाद खर्कवाल देर शाम 5 बजे दुगड्डा से अपने गांव अलदवा जा रहा था। तभी रास्ते में गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें वृद्ध व्यक्ति के हाथ को चबा कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने जान बचाने के लिए स्वयं चिल्लाना शुरु किया ओर डंडे से गुलदार पर हमला किया तब जाकर उन्हें छोड़कर कर गुलदार भाग गया।
घायल को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।