नशा मुक्ति को लेकर एनकॉर्ड की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न
- “नशा मुक्ति संकल्प”
- “एनकॉर्ड बैठक सम्पन्न”
- “नशे पर कड़ा वार”
- “अवैध तस्करी पर सख्ती”
- “नशा नियंत्रण अभियान”
सीडीओ ने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश
पौड़ी, 28 सितम्बर। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में विकास भवन में एनकॉर्ड की जिला स्तरीय समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी (एटीएफ) की स्थापना की प्रक्रिया को तेज करने और ई-सिगरेट व वेपिंग पर रोक लगाने के लिए विभागों को समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
सीडीओ ने जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ, पुलिस और औषधि निरीक्षक को मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही, कोटद्वार के लकड़ीपड़ाव क्षेत्र में नशाखोरों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस व बाल कल्याण समिति को संयुक्त कार्रवाई करने को कहा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खेती, तस्करी और नशीले पदार्थों के व्यापार पर सख्ती से रोक लगाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें।
बैठक में पुलिस विभाग ने बताया कि इस माह 33 मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया, 10 दवाओं के नमूने जांच हेतु भेजे गए और अनियमितताओं पर दो मेडिकल स्टोर्स की गतिविधियों पर रोक लगाई गई। इसी अवधि में कोटपा के तहत 35 चालान कर 3600 रुपये राजकोष में जमा कराए गए।
एनडीपीएस एक्ट के तहत वर्ष 2025 में अब तक 39 अभियोग दर्ज हुए हैं, जिनमें 57 आरोपियों को गिरफ्तार कर 6.315 ग्राम चरस, 223.72 ग्राम स्मैक और 225.777 किलो गांजा बरामद किया गया है।
बैठक में एएसपी अनूप काला, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह, जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार सहित अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
