ऋषिकेशदेहरादून

अवैध मदिरा तस्करी पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 27 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

 

देहरादून / ऋषिकेश | 04 दिसम्बर 2025

आज दिनांक 04/12/2025 को जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून एवं अपराध निरोधक क्षेत्र ऋषिकेश की संयुक्त आबकारी टीम ने आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में अवैध मदिरा तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। खास मुखबिर की सूचना पर की गई छापेमारी में विभिन्न स्थानों से 27 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रुपये है।

पहली कार्रवाई – कांवली रोड, खुरबुड़ा मोहल्ला

खुरबुड़ा मोहल्ला स्थित वैभव पुत्र दीपक गुप्ता के घर से आर्मी के नकली लेबल लगी
10 पेटी अंग्रेजी शराब (रॉयल स्टेग, ब्लेंडर, बकार्डी लेमन आदि ब्राण्ड) बरामद हुई।
अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा-63 में मुकदमा दर्ज किया गया।

उसी क्षेत्र में आशीष पुत्र मनोज के घर से 04 पेटी उत्तराखण्ड मार्का अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई।

दूसरी बड़ी कार्रवाई – चूनाभट्टा, अधोईवाला

प्रवर्तन दल को मिली लीड के आधार पर अधोईवाला स्थित वक़ील अहमद पुत्र वजीर अहमद के घर से
13 पेटी अंग्रेजी शराब (रॉयल स्टेग, ब्लेंडर, ऑल्ड मोंक रम, बकार्डी रम आदि) बरामद की गई।
अभियुक्त के विरुद्ध भी धारा-63 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

कार्रवाई में सम्मिलित अधिकारी/कर्मचारी

  • प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त – श्रीमती प्रेरणा बिष्ट
  • उप आबकारी निरीक्षक – श्री उमराव राठौर, श्री पान सिंह राणा, श्री आशीष प्रकाश
  • हेड कांस्टेबल – श्री अर्जुन सिंह, श्री राकेश, श्री हेमंत, श्री गोविन्द
  • आबकारी सिपाही – दीपा, श्री आशीष चौहान, रेशमा, सोनम, दामिनी, बबीता, प्रीति

विभाग की प्रतिबद्धता

आबकारी आयुक्त ने अवैध शराब पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु फील्ड स्टाफ के कार्यों के कठोर मूल्यांकन के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वैध मदिरा की आड़ में अवैध एवं नकली शराब की बिक्री किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वर्तमान में देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, लक्सर, रामनगर, हल्द्वानी, काशीपुर एवं रुद्रपुर में अन्य राज्यों से लाई जा रही अवैध शराब पर रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अवैध तस्करी पर नियंत्रण के साथ-साथ आबकारी राजस्व और जन स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Uma Shankar Kukreti