देहरादून

*PRSI देहरादून चैप्टर के 47वें ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस में SDRF टीम द्वारा प्रदर्शनी*

 

देहरादून
Public Relations Society of India (PRSI) देहरादून चैप्टर द्वारा आयोजित 47वें ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस के अवसर पर SDRF उत्तराखंड की टीम द्वारा आपदा प्रबंधन एवं रेस्क्यू से संबंधित प्रदर्शनी (स्टॉल) लगाई गई।

प्रदर्शनी के माध्यम से SDRF द्वारा रेस्क्यू उपकरणों, आपदा के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया, प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआर, लिफ्टिंग व मूविंग तकनीक तथा SDRF के उत्कृष्ट कार्यों की जानकारी आमजन एवं देशभर से आए प्रतिनिधियों को दी गई।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा SDRF टीम की कार्यप्रणाली, तत्परता एवं प्रदर्शनी की प्रशंसा की गई तथा इसे राज्य की आपदा प्रबंधन क्षमता का सशक्त उदाहरण बताया गया।

Uma Shankar Kukreti