ऋषिकेशदेहरादूनयमकेश्वर

सीएम योगी की माता पर अभद्र टिप्पणी मामले में पहली FIR, उत्तराखंड में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

लक्ष्मण झूला/स्वर्गाश्रम (यमकेश्वर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में उत्तराखंड में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम निवासी डॉ. सुनीता बौड़ाई विद्यार्थी ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
क्या है मामला
शिकायती पत्र के अनुसार, अब्दुल्ला सलीम नामक व्यक्ति, जो स्वयं को मौलाना बताता है, द्वारा सोशल मीडिया या सार्वजनिक मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वृद्ध माता जी के खिलाफ आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी की गई है।
पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की माता जी का राजनीति से कोई संबंध नहीं है और वे एक वृद्ध व सम्मानित महिला हैं। उनके खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
शिकायत में उठाई गई प्रमुख मांगें
डॉ. सुनीता बौड़ाई विद्यार्थी ने थाना अध्यक्ष लक्ष्मण झूला को दिए गए पत्र में मांग की कि—
अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ तत्काल संज्ञान लिया जाए।
धार्मिक व सामाजिक भावनाओं को आहत करने के मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
समाज की शांति और मर्यादा भंग करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
जनता में आक्रोश
डॉ. सुनीता बौड़ाई विद्यार्थी ने कहा कि एक बुजुर्ग महिला के खिलाफ इस प्रकार की भाषा का प्रयोग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने पुलिस से मामले में तत्काल कठोर कदम उठाने की मांग की।
फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द आवश्यक कानूनी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Uma Shankar Kukreti