Forced Marriage ! बिहार से पकड़ुआ या पकड़ौआ ब्याह की एक और रौचक घटना सामने आई ! देखिये विडियो
बिहार के बेगूसराय में मवेशी के इलाज के लिए वेटनरी डॉक्टर को बुलाकर जबरन शादी करा दी गई। पकड़ुआ ब्याह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बिहार से पकड़ुआ या पकड़ौआ ब्याह (Forced Marriage) की एक और घटना सामने आई है।
इस मामले में मवेशी के इलाज के लिए वेटनरी डॉक्टर को बुलाकर अगवा कर लिया गया। फिर उसकी जबरन शादी करा दी गई। मामला बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र का है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित युवक तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढ़ौली गाँव का रहने वाला है। उसके पिता सुबोध कुमार झा ने इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि उनका बेटा सत्यम कुमार झा पशु चिकित्सक है। उसे मवेशी का इलाज करने के बहाने हसनपुर गाँव निवासी विजय सिंह ने बुलाया था। इसके बाद उनके बेटे का अपहरण कर विजय सिंह ने उसे अपनी लड़की से शादी को मजबूर किया।
Bihar | A veterinarian was abducted and forcibly married in Begusarai
"He was called around 12pm to check on a sick animal, after which 3 people kidnapped him. Everyone in the house was worried after which we went to the police.” said a relative of the victim (14.06) pic.twitter.com/OYA1lQWoBi
— ANI (@ANI) June 15, 2022
तेघड़ा पुलिस ने हसनपुर स्थित विजय कुमार सिंह के घर दबिश दी। लेकिन लड़का और लड़की नहीं मिले। इस बीच सोशल मीडिया पर इस पकड़ौआ विवाह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सत्यम को एक मंदिर में दूल्हे का सेहरा और पोशाक पहने हुए एक लड़की के साथ शादी की रस्में निभाते हुए देखा जा सकता है। आस-पास लोगों की भीड़ है। मंडप के पीछे डीजे लगा हुआ है। लड़की पक्ष के लोग बेहद खुश और नाचते हुए दिख रहे हैं। वहीं सत्यम बेहद डरे हुए नजर आ रहे हैं।
बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस सभी एंगल से जाँच कर रही है। सत्यम की बरामदगी के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि वह अपनी मर्जी से वहाँ गया था या उसके साथ जबर्दस्ती की गई।
बिहार में डॉक्टर का हुआ पकड़ौआ विवाह:
◆बेगूसराय में एक वेटनरी डॉक्टर घर से मवेशियों का इलाज करने निकला था। रास्ते में उसका अपहरण किया गया और मंदिर में शादी करा दी गई pic.twitter.com/0NLZWm3uKD
— News24 (@news24tvchannel) June 14, 2022
वैसे बिहार में पकड़ौआ ब्याह नई बात नहीं है। एसपी योगेंद्र कुमार के अनुसार बेगूसराय में 1970 के दशक में इसकी शुरुआत हुई। इस तरह की शादी बेगूसराय सहित बिहार के कुछ जिलों में बेहद पॉपुलर हैं। हालाँकि समय बदलने के साथ इस प्रथा पर बहुत हद तक रोक भी लगी है, लेकिन अभी भी कभी-कभी इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं। 2021 में इसी तरह गया जिले में छठ पूजा पर घर आए एक युवक को अगवा कर उसकी जबरन शादी करा दी गई थी।
गौरतलब है कि 2019 में पटना की फैमिली कोर्ट ने इसी तरह के एक मामले में पकड़ुआ विवाह को अवैध करार दिया था। 2017 में पीड़ित विनोद अपनी दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए पटना गया था इसी दौरान उसके साथ मारपीट करके बंदूक की नोक पर जबरदस्ती शादी करवा दी गई थी।