Uncategorized

पूर्व क्रिकेटर और यूपी सरकार के केबिनेट मंत्री चेतन चौहान का निधन,

 

73 वर्षीय चेतन चौहान कल रात से ही गुरुग्राम में मेदांता अस्पताल में वेंटीलेटर पर थे।

भाजपा विधायक चेतन चौहान यूपी सरकार में होमगार्ड मंत्री थे,

पूर्व क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान (73) का रविवार को निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। पिछले महीने वे संक्रमित हुए थे। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में चौहान के पास सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय थे। वे दो बार लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। कोरोना के चलते अब तक यूपी के दो मंत्रियों की जान जा चुकी है।

कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चेतन चौहान को किडनी और ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कतें शुरू हो गई थीं। उसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। इसी दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट दो बार निगेटिव आने के बाद तीसरी बार पॉजिटिव आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *