रुद्रप्रयाग: केदारनाथ के निकट स्थित वासुकीताल से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर पंयाताल झील है। इस झील तक रुद्रप्रयाग के चार युवाओं ने ट्रैकिंग की है। इसके बाद झील की तस्वीरें पहली बार सामने आई हैं। झील ब्रह्मकमल और फेन कमल से घिरी हुई है। रुद्रप्रयाग के स्यूपुरी गांव के चार युवा वासुकीताल ट्रैक पर गए थे। जहां से एक बाबा के माध्यम से उन्हें पंयाताल की जानकारी मिली। इसके बाद युवक पंयाताल गए। युवाओं का दावा है कि इस ताल की जानकारी अभी तक देश-दुनिया के प्रकृति प्रेमियों को नहीं है, जबकि इस ताल की तस्वीरें भी पहली बार सामने आई हैं। पंयाताल की तस्वीरें सामने आने के बाद वन विभाग, भू-वैज्ञानिक सहित पर्यावरण प्रेमियों का ध्यान आकर्षित हुआ है। केदारनाथ वन प्रभाग के डीएफओ अमित कंवर ने बताया कि पंयाताल पुरानी झील है जो वासुकीताल से करीब 6 किलोमीटर की दूरी पर है किन्तु इस झील तक पहुंचने के लिए कोई स्थायी रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा वन विभाग की टीमें समय-समय पर इन झीलों का भ्रमण करती हैं।
सौजन्य: डीडी न्यूज़ उत्तराखंड के फेसबुक पेज से ।
https://www.facebook.com/310909343022194/posts/789228631856927/