Sunday, April 27, 2025
Latest:
Uncategorized

गौचर : 8वी वाहिनी ITBP के जवानों ने बचाई कार दुर्घटना में घायल दम्पति की जान,,

 

देहरादून से चमोली की ओर आ रही एक टाटा इंडिगो नंबर यू. के . 07 ऐ. पी. 7929 यहां आईटीबीपी कैम्प की बनी आयरन फेसिंग को तोड़ते हुए बद्रीनाथ हाईवे से 30 फीट नीचे जा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसकी सूचना वाहिनी के उप सेनानी अशोक सिंह नेगी द्वारा स्थानीय पुलिस चौकी को देते हुए कार में सवार वाहन चालक जो कि स्वयं कार का मालिक गोविन्द सिंह उम्र 49और उनकी पत्नी पुनम चौधरी उम्र 45 घायल हो गए। दोनों घायलों को 8 वीं वाहिनी के जवानों ने तुरंत ही मुस्तैदी दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन कर वाहन से बाहर निकाला और अपने चिकित्सक डॉ गोविंद व उनकी टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाहिनी के एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल रूद्रप्रयाग पहुंचाया गया।

 

वाहिनी के उप सेनानी अशोक सिंह नेगी ने दुर्घटनाग्रस्त हुए कार से घायलों का मुस्तैदी के साथ रेस्क्यू कर उनकी जान बचाने के लिऐ जवानों की हौसला-अफजाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *