गौचर : विकास खण्ड कर्णप्रयाग की ग्राम सभा खरसांई के सकण्ड गांव में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक शिविर का आयोजन किया।
केएस असवाल गौचर : विकास खण्ड कर्णप्रयाग की ग्राम सभा खरसांई के सकण्ड गांव में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक शिविर का आयोजन किया।
खरसाई ग्राम सभा के सकण्ड गांव में विधिक सेवा प्राधीकरण . गोपेश्वर के अधिकार मित्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

साथ ही ग्राम खरसांई की आशा कार्य कर्ती आंगनवाड़ी कार्यकर्ती सहित सभी गांववासियों ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी
आज सकण्ड गांव सड़क शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित है। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में 45 से अधिक परिवार वाला गांव पलायन की मार झेल रहा है।
गांव में 15 परिवार ही अपना कठिन जीवन यापन कर रहे हैं। खरसांई की प्रधान शिवानी चौधरी ने कहा कि सड़क ना होने के कारण
आज भी लोगों को 10 किलोमीटर पैदल जाना पड़ रहा है। अधिकांश लोग पलायन कर चुके हैं। गांव खाली होने के कगार पर है।
इस अवसर पर आंगवाड़ी खरसांई लीला देवी आशा कार्यकर्ती अनीता देवी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम सिंह आदि लोग मौजूद थे।
