गौचरचमोली

पी.एम.श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर में जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी-2025 का भव्य आयोजन

 

गौचर। जनपदीय विज्ञान समन्वयक गंभीर सिंह असवाल (प्रवक्ता, भौतिकी) के नेतृत्व में दिनांक 8 अक्टूबर 2025 को पी.एम.श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर में जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी-2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष संगोष्ठी का विषय था — “क्वांटम युग का आरंभ: संभावनाएं और चुनौतियां।”

जनपद के सभी विकासखंडों से चयनित 18 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं (15 छात्राएँ एवं 3 छात्र) ने विषय पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली श्री धर्म सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डायट गौचर श्री आकाश सारस्वत, खण्ड शिक्षा अधिकारी कर्णप्रयाग श्री विनोद मटूढ़ा, स्थल संयोजक **डॉ. सुमन ध्यानी शर्मा (प्रधानाचार्य, रा.बा.इ.का.ल गौचर) तथा जिला समन्वयक गंभीर सिंह असवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

विद्यालय की छात्राओं ने संगीत अध्यापिका श्रद्धा रावत के निर्देशन में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर कार्यक्रम में रंग भरे।

प्रधानाचार्य डॉ. सुमन ध्यानी शर्मा और समन्वयक गंभीर सिंह असवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतिभागियों को सफलता की शुभकामनाएँ दीं।
मुख्य अतिथि ने कहा कि “ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और तार्किक चिंतन को प्रोत्साहित करते हैं तथा उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।”

निर्णायक मंडल में

रविन्द्र सिंह वर्त्वाल (प्रवक्ता, डायट गौचर),

खड़क सिंह बिष्ट (प्रवक्ता, रा.इ.का. गौचर),

बृजमोहन सती (प्रवक्ता, रा.इ.का. बरतोली)
शामिल रहे।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
🥇 प्रथम स्थानरिद्धिमा रावत, शिवांगी पब्लिक स्कूल, पोखरी
🥈 द्वितीय स्थानकृतिका, रा.इ.का. भराड़ीसैंण
🥉 तृतीय स्थानअनुप्रिया, रा.बा.इ.का. कर्णप्रयाग

जिला समन्वयक गंभीर सिंह असवाल ने बताया कि प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी 13 अक्टूबर को पिथौरागढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन गंभीर सिंह असवाल एवं बीरेंद्र सिंह नेगी (ब्लॉक समन्वयक) ने किया।
इस अवसर पर बीरेंद्र नेगी, श्रद्धा रावत, आशादीप मैठाणी, अनुसूया सोनियाल, जगदीश कंसवाल, सुरेंद्र राणा, महेंद्र शाह, सुरेंद्र खंडूरी, अजयपाल रावत, गीता डिमरी, अंजू बिष्ट, देवेंद्र पंवार, विद्याशंकर आगरी सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

 

K. S. Aswal