*हल्द्वानी थाना बना राज्य का ‘सर्वश्रेष्ठ’ थाना* *अर्जुन सिंह भंडारी*
हल्द्वानी-: प्रदेश के सभी थानों में से जनपद नैनीताल के थाना हल्द्वानी को वर्ष 2020 का सबसे सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना घोषित किया गया है। हल्द्वानी थाना को यह उपलब्धि भारत सरकार,गृह मंत्रालय द्वारा पूर्वनिर्मित मापदंडों के आधार पर दी गयी है।
उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा थाना हल्द्वानी की उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल व तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को शुभकामनाएं देते हुए 20 हजार रूपए के ईनाम की घोषण की है।