हरिद्वार

हरिद्वार: सैंपल फेल मामले में फार्मा कंपनी का केमिस्ट भगोड़ा घोषित

हरिद्वार। सिडकुल स्थित एक फार्मा कंपनी में वर्ष 2015 में मानक के अनुरूप न पाई गई दवाई के सैंपल फेल होने के मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने लंबे समय से पेशी पर अनुपस्थित रहने के कारण मेडी मार्क ड्रग्स फार्मा के प्रोडक्शन केमिस्ट इंचार्ज सुरेंद्र सिंह (निवासी बिजनौर) को भगोड़ा घोषित कर दिया है।
ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि ड्रग कंट्रोल विभाग के आदेशों के अनुपालन में सुरेंद्र सिंह की तलाश तेज कर दी गई है। न्यायालय में पेश न होने के कारण विभाग को उसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश प्राप्त हुए थे।
ड्रग विभाग की टीम ने सिडकुल स्थित कंपनी में पहुंचकर सुरेंद्र सिंह के संबंध में जानकारी जुटाई। जांच के दौरान पता चला कि वह काफी समय पहले ही कंपनी से इस्तीफा देकर जा चुका है। फिलहाल विभाग उसकी तलाश में जुटा हुआ

Uma Shankar Kukreti