प्रतिनिधि लखनऊ :अशोक असवाल
लखनऊ, पर्वतीय समाज द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के जन्म दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन ज्ञान सरोवर विद्यालय, सेक्टर-03, वृन्दावन योजना, निकट कालिन्दी पार्क में किया गया तथा साथ ही साथ लखनऊ की नव निर्वाचित मेयर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी का स्वागत समारोह भी किया गया। योगी आदित्य नाथ जी के जन्म दिवस के अवसर पर सर्व प्रथम 11 आचार्यांे द्वारा रूद्राभिषेक किया गया। उसके पश्चात् 11 आचार्यों द्वारा शंख ध्वनि के साथ स्वस्ति वाचन किया तथा योगी जी के दीर्घायु होने की प्रार्थना की। आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा इस अवसर पर 51 दीप प्रज्जवलित किए गए तथा 51 किलो का लड्डू प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। कार्यक्रम में 11 कन्याओं को भोग भी लगाया गया व 51 वृ़़क्षों का रोपण भी किया गया।
योगी जी के जन्म दिन समारोह के पश्चात् लखनऊ की नव निर्वाचित मेयर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी का स्वागत लखनऊ के सम्पूर्ण पर्वतीय समाज द्वारा जोर शोर से किया गया। श्रीमती खर्कवाल जी को उत्तराखंड का पारम्परिक वस्त्र ‘‘रंग्याली पिछौड़ा’’ ओढ़ा कर स्वागत किया गया तथा उन्हें एक वृक्ष व प्रतीक चिन्ह भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर महापौर के पति श्री प्रेम चन्द्र खर्कवाल का भी स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पार्षद श्री उमेश चन्द्र सनवाल का भी स्वागत पर्वतीय समाज के लोगों द्वारा शॉल ओढ़ा कर किया गया गया तथा उन्हें सम्मान स्वरूप एक वृक्ष व प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर के महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी भी उपस्थित रहे तथा उनका भी स्वागत वृक्ष व प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र सिंह रावत महासचिव पर्वतीय महापरिषद द्वारा किया गया। पर्वतीय समाज द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयोजक भवान सिंह रावत,गणेश चन्द्र जोशी, अवधेश कोठारी, अशोक असवाल, टी0 एस0 मनराल, हरीश चन्द्र पन्त, दीवान सिंह अधिकारी, महेंद्र सिंह रावत, भरत बिष्ट, जयप्रकाश तिवारी, प्रताप सिंह जंगलिया, मंगल सिंह रावत, कृष्णानन्द पाडे,आर पी जुयाल, के डी जोशी, सांवत जी,रमेश बिष्ट, आर एस पयाल, बहादुर सिंह बिष्ट, अनुपम भंडारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।