राज्य में जन्माष्टमी का अवकाश 18 अगस्त की जगह 19 अगस्त को , शासनादेश जारी
देहरादून :- सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड शासन की विज्ञप्ति संख्या-823 / xxxi (15)G/2021-74 (सा0) / 2016 दिनांक 02 दिसम्बर 2021 द्वारा वर्ष 2022 हेतु घोषित अवकाशों में दिनांक 18 अगस्त, 2022 (गुरूवार) को जन्माष्टमी के पर्व पर निगोशियेबल इन्स्ट्रमेन्ट एक्ट, 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
सचिव (प्रभारी) विनोद कुमार सुमन द्वारा जारी आदेश के अनुसार उत्तराखंड में पूर्व में घोषित अवकाशों में 18 अगस्त 2022 (गुरुवार) को जन्माष्टमी (Janmashtmi) का पर्वन पर निगोशियेबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था।
हिन्दू पंचांग के अनुसार जन्माष्टमी का पर्व इस बार 19 अगस्त को पड़ रहा है। ऐसे में अब प्रदेश में 18 अगस्त की जगह 19 अगस्त शुक्रवार को मनाए जाएगा। इस प्रकार 19 अगस्त को उत्तराखंड में जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
2 हिन्दू पंचांग के अनुसार जन्माष्टमी का त्योहार दिनांक 19 अगस्त, 2022 को मनाये जाने की सूचना प्राप्त हुई है। ऐसी स्थिति में जन्माष्टमी का त्योहार दिनांक 18 अगस्त, 2022 (गुरूवार) के स्थान पर दिनांक 19 अगस्त 2022 (शुक्रवार) को मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।
3 तद्नुसार विज्ञप्ति दिनांक 02 दिसम्बर 2021 यथा संशोधित समझी जाए।