AIImsऋषिकेश

एम्स ऋषिकेश के नाम पर नौकरी का झांसा, ठगों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

फर्जी फेसबुक पेज से भर्ती विज्ञापन वायरल,

संस्थान ने दी चेतावनी वेबसाइट के अलावा कहीं न करें भरोसा

ऋषिकेश, 20 मार्च 2026।
एम्स ऋषिकेश में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले जालसाजों के खिलाफ संस्थान प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रशासन ने साफ किया है कि ऐसे मामलों में अब सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
दरअसल, बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक फर्जी फेसबुक पेज के माध्यम से एम्स ऋषिकेश में एमटीएस, ऑफिस अटेंडेंट और वार्ड अटेंडेंट जैसे पदों पर भर्ती के नाम पर आवेदन मांगे जा रहे हैं। संस्थान ने इन विज्ञापनों को पूरी तरह फर्जी बताते हुए कहा है कि फिलहाल इस तरह की कोई भर्ती प्रक्रिया जारी नहीं की गई है।
एम्स ऋषिकेश के उपनिदेशक (प्रशासन) लेफ्टिनेंट कर्नल गोपाल मेहरा ने स्पष्ट किया कि एम्स एक केंद्रीय स्वास्थ्य संस्थान है और भर्ती से संबंधित कोई भी सूचना केवल संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाती है। सोशल मीडिया या अन्य किसी प्लेटफॉर्म के माध्यम से जारी विज्ञापनों पर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है।
उन्होंने आम जनता से अपील की कि नौकरी के नाम पर फैलाए जा रहे भ्रामक विज्ञापनों से सतर्क रहें और किसी भी जानकारी की पुष्टि संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट से जरूर करें।
साजिश में शामिल स्टाफ भी नहीं बचेगा
प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि यदि संस्थान का कोई कर्मचारी इस प्रकार की धोखाधड़ी में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
साइबर थाने में दर्ज होगा मुकदमा
एम्स प्रशासन ने फर्जी फेसबुक पेज संचालकों के खिलाफ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराने का निर्णय लिया है। साथ ही पुलिस प्रशासन के सहयोग से ऐसे जालसाजों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
अपील:
एम्स ऋषिकेश ने जनमानस से अपील की है कि नौकरी के नाम पर किसी भी प्रकार के प्रलोभन या फर्जी विज्ञापन के झांसे में न आएं और सतर्कता

Uma Shankar Kukreti