JYANTI SPECIAL:अगर आप सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले आपको सूरज की तरह ही तपना होगा-डॉ एपीजे अब्दुल कलाम
अगर आप सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले आपको सूरज की तरह ही तपना होगा*
सूरज की ही तरह तप तप कर वो भारत के मिसाइल मैन कहलाये जी हाँ हम बात कर रहे हैं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जिन्होंने अपने जीवन मे हमेशा हवाओं के खिलाफ दीये जलाएं हर चुनौती को मात दिया साधारण जीवन जीते हुए अपने देश के लिए वो सब किया जिसे दुनिया आज सलाम करती है।15 अक्टूबर 1931 को महान वैज्ञानिक और हमारे पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम में हुआ था, उनका पूरा नाम डॉक्टर अबुल पाकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम था। बुलंद सोच रखने वाले ‘मिसाइलमैन’ एपीजे अब्दुल कलाम भारतीय मिसाइल प्रोग्राम के जनक कहे जाते हैं। जब अब्दुल कलाम ने देश के सर्वोच्च पद यानी 11वें राष्ट्रपति की शपथ ली थी तो देश के हर वैज्ञानिक का सर फख्र से ऊंचा हो गया था। वे ‘मिसाइलमैन’ और ‘जनता के राष्ट्रपति’ के रूप में लोकप्रिय हुए।
उनकी पढ़ाई सेंट जोसेफ कॉलेज तिरुचिरापल्ली से पूरी हुई,अब्दुल कलाम को 1997 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
अब्दुल कलाम अपने परिवार में सभी के लाडले थे, लेकिन उनका परिवार बहुत मुश्किलों से जूझता रहता था। उन्हें बचपन में ही अपनी जिम्मेदारियों का एहसास हो गया था। उस वक्त उनके घर में बिजली नहीं हुआ करती थी और वे केरोसिन तेल का दीपक जलाकर पढ़ाई किया करते थे,शाम होने के बाद स्ट्रीट लाइट के नीचे बैठकर भी उन्होंने काफी समय तक पढ़ाई की।अब्दुल कलाम मदरसे में पढ़ने के बाद सुबह रामेश्वरम् के रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर जाकर समाचार पत्र एकत्र करते थे। अब्दुल कलाम अखबार लेने के बाद रामेश्वरम् शहर की सड़कों पर दौड़-दौड़कर सबसे पहले उसका वितरण करते थे। बचपन में ही आत्मनिर्भर बनने की तरफ उनका यह पहला कदम रहा।
27 जुलाई 2015 को शिलांग में आईआईएम में लेक्चर देने के दौरान निधन हो गया था।अब्दुल कलाम करोड़ो लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है उनकी कही कुछ बातें आपको जीवन मे आगे बढ़ने का हौसला देती है वो बातें हमेशा के लिए अमर हो गयी है-
सपने वो नही होते जो आपको सोते समय नींद में आते है बल्कि सपने तो वो होते हैं जो आपको सोने ही नही देते।
इंतज़ार करने वालों को सिर्फ उतना ही मिलता है जितना कोशिश करने वाले छोड़ दिया करते हैं।
आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत असफलता नामक बीमारी को मारने के लिए सबसे बढ़िया दवाई है।