दिल्लीदेहरादून

एल.एंड.टी. ने आपदा राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹5 करोड़

नई दिल्ली/देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान एल.एंड.टी. की ओर से हाल ही में उत्तराखंड में हुई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता, राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग हेतु ₹5 करोड़ की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री धामी ने एल.एंड.टी. समूह के इस सराहनीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में कॉर्पोरेट सेक्टर का यह योगदान राज्य सरकार के लिए बड़ी सहायता साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण के कार्यों को प्राथमिकता से कर रही है, और निजी क्षेत्र की सहभागिता से इन कार्यों में और तेजी आएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड एक आपदा-संवेदनशील राज्य है, जहां भौगोलिक परिस्थितियों के कारण समय-समय पर प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने और राहत तंत्र को अधिक सक्षम करने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं।

इस अवसर पर एल.एंड.टी. समूह के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Uma Shankar Kukreti