**नशे पर प्रभावी अंकुश के लिए दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सेलाकुई फार्मा सिटी में औषधि विभाग के साथ संयुक्त औचक निरीक्षण**
नशे की रोकथाम और मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से देहरादून पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के क्रम में थाना सेलाकुई पुलिस ने औषधि विभाग की टीम के साथ मिलकर सेलाकुई क्षेत्र स्थित फार्मा सिटी में स्थापित फार्मास्युटिकल कंपनियों का औचक निरीक्षण किया।

दिनांक 04 फरवरी 2026 को की गई इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान औषधि विभाग की टीम ने विभिन्न कंपनियों में निर्मित औषधियों की गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण के समय संदिग्धता के आधार पर कुछ दवाइयों के सैंपल एकत्र कर उन्हें परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रयोगशाला रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत यदि दवाइयों की गुणवत्ता अथवा मानकों में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित कंपनी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और औषधि विभाग द्वारा आगे भी इस प्रकार की संयुक्त कार्रवाइयाँ जारी रहेंगी।
पुलिस टीम
उ0नि0 पी0डी0 भट्ट — थानाध्यक्ष, सेलाकुई
व0उ0नि0 जितेंद्र कुमार
उ0निरी0 संतोष बिष्ट — अभिसूचना इकाई
हे0का0 महेंद्र
औषधि विभाग टीम
श्री मनिंदर सिंह राणा — औषधि निरीक्षक
नोट: यह समाचार विधिक मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। जांच एवं परीक्षण प्रक्रिया प्रचलित है।
