कोटद्वारपौड़ी

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशीले कैप्सूल सप्लाई करने वाले 02 फरार आरोपी गिरफ्तार

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान में बड़ी सफलता: 6288 नशीले कैप्सूल केस के दो फरार सप्लायर गिरफ्तार

कोटद्वार में नशे के नेटवर्क पर प्रहार: मेडिकल संचालक को सप्लाई करने वाले दो अभियुक्त दबोचे

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: कोटद्वार से नशे के सौदागर गिरफ्तार

कोटद्वार। उत्तराखण्ड को वर्ष 2025 तक नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान” के तहत पौड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नशीले कैप्सूल की अवैध सप्लाई में संलिप्त 02 फरार अभियुक्तों को कोटद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशों पर जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्व में CIU/ANTF/पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग (ड्रग्स इंस्पेक्टर) की संयुक्त टीम द्वारा कोटद्वार क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की गई थी। कार्रवाई के दौरान मेडिकल संचालक डॉ. सूरज कुमार के स्टोर से 6288 नशीले कैप्सूल (Spasmore Acetaminophen, Tramadol Hydrochloride एवं Dicyclomine Hydrochloride) बरामद किए गए थे।
इस प्रकरण में मेडिकल स्टोर पर कार्यरत अरुण कंडवाल तथा मुख्य अभियुक्त डॉ. सूरज कुमार को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था। विवेचना में सामने आया कि नशीले कैप्सूल की सप्लाई हितांशु गुप्ता और जसविन्दर सिंह द्वारा की जा रही थी, जो घटना के बाद से फरार चल रहे थे।
अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री चन्द्र मोहन सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सटीक सुरागरसी, पतारसी एवं सर्विलांस के माध्यम से दोनों फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
👤 गिरफ्तार अभियुक्त
हितांशु गुप्ता उर्फ मोंटू, पुत्र देवेश कुमार गुप्ता, निवासी नगीना, बिजनौर (उ.प्र.)
जसविन्दर सिंह उर्फ जस्स, पुत्र हरवंश सिंह, निवासी हरसिंहपुर, बालासोड़, कोटद्वार
⚖️ अभियोग
मु.अ.सं. 289/2025
धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट
👮 पुलिस टीम
उपनिरीक्षक जयपाल चौहान (प्रभारी CIU कोटद्वार)
उपनिरीक्षक किशनदत्त शर्मा
अपर उपनिरीक्षक सुशील चौधरी
मुख्य आरक्षी उत्तम सिंह
आरक्षी गंभीर
आरक्षी अमरजीत (साइबर सेल)

Uma Shankar Kukreti