मिलावट पर तड़के बड़ी कार्रवाई, पनीर के नमूने सील कर जांच को भेजे
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड
सचिन कुर्वे द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को प्रातः 4:00 बजे से जनपद देहरादून में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा मिलावट के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया।

उपायुक्त गढ़वाल मंडल (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन) श्री आर.एस. रावत के नेतृत्व में बाहरी जनपदों/राज्यों से देहरादून आने वाले वाहनों की आकस्मिक जांच की गई। इस दौरान विशेष रूप से दूध एवं दुग्ध उत्पादों पर फोकस किया गया।
🔴 रायपुर चौक के समीप एक पनीर टैंकर को रोककर जांच की गई, जिसमें विक्रय हेतु ले जाए जा रहे पनीर में मिलावट की आशंका के आधार पर दो नमूने लेकर जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजे गए।
🔴 इसके अतिरिक्त, देहरादून के एक प्रतिष्ठित अस्पताल की कैंटीन का शिकायत के आधार पर निरीक्षण किया गया, जहाँ से तैयार खाद्य पदार्थ ‘कुलचा’ का नमूना जांच हेतु खाद्य विश्लेषक रुद्रपुर को भेजा गया।
आयुक्त महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि
👉 आम उपभोक्ता को गुणवत्तायुक्त एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है,
👉 किसी भी स्तर पर मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस संयुक्त कार्रवाई में
▪️ सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा, देहरादून श्री मनीष सयाना
▪️ वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नगर निगम क्षेत्र श्री रमेश सिंह
▪️ वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, विकासनगर श्री संजय तिवारी
सहित विभागीय टीम शामिल रही।
➡️ मिलावट के विरुद्ध यह अभियान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जारी रहेगा।

