Uncategorized

110 मछुवारों की सामूहिक हत्या, सर तक काट ले गए

नाइजीरिया में एक बेहद ही खौफनाक और बड़ी आतंकी घटना को अंजाम दिया गया है। यहां पर 110 स्थानीय लोगों की हत्या कर शव फेंके गए हैं। मृतकों में ज्यादात्तर किसान और मछुआरे शामिल हैं। आतंकियों ने कई लोगों के सिर भी काट दिये हैं। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के पीछे बोको हराम को जिम्मेदार समझा जा रहा है।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक हमले के बाद आतंकियों ने मृत लोगों की पत्नियों और बेटियों को बंधक भी बना लिया। यह घटना नाइजीरिया के बोर्नो राज्य की है। रविवार को मृत लोगों के अंतिम संस्कार कर दिए गए हैं। हालांकि यहां पर बुरी तरह से लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है।

AFP के मुताबिक, नाइजीरिया में संयुक्त राष्ट्र के को-ऑर्डिनेटर एडवर्ड कैलन ने 110 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनका अलग अलग जगहों पर इलाज किया जा रहा है।

एडवर्ड कैलन ने कहा है कि इस साल निर्दोष नागरिकों के मारे जाने की यह सबसे बड़ी घटना है। उन्होंने अपील की है कि हत्यारों पर कार्रवाई होनी चाहिए और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र के को-ऑर्डिनेटर एडवर्ड कैलन ने कहा कि हथियारों से लैस हमलावर मोटरसाइकल से आए थे। शुरुआत में सिर्फ 43 शव मिले थे, लेकिन बाद में शनिवार को 70 और लोगों के शव बरामद किए गए हैं। जिसके बाद पूरे देश में गम का माहौल है।

नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी ने कहा है कि इस हमले से पूरा देश घायल हो गया है। वहीं, पिछले महीने भी दो अलग-अलग घटनाओं में बोको हराम ने 22 किसानों को मार दिया था।

Source
Source : “चौपाल टीवी” via Dailyhunt

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *