गीता जयंती पर किया गया सामूहिक भगवद् गीता परायण
दिनांक : 01 दिसंबर 2025 | स्थान : कोटद्वार
गीता जयंती के पावन अवसर पर संस्कृत भारती, कोटद्वार एवं मालिनी वैली कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, कोटद्वार के संयुक्त तत्वावधान में आज एक भव्य और भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परमार्थ वैदिक गुरुकुल, कण्वाश्रम के प्रधानाचार्य श्री मनमोहन नौटियाल तथा उनके शिष्यों द्वारा सामूहिक रूप से श्रीमद्भगवद्गीता के पन्द्रहवें अध्याय के पाठ से हुआ। इसके पश्चात वैदिक परंपरा के अनुसार हवन संपन्न किया गया।
इसके बाद गढ़–कुमाऊँ कीर्तन मंडली, शिवराजपुर द्वारा मधुर और भावपूर्ण भगवद् कीर्तन प्रस्तुत किए गए, जिनसे पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया।
कार्यक्रम में रा.इ.का. कोटद्वार के संस्कृत शिक्षक डॉ. कुलदीप मैंदोला ने भगवद् गीता के महात्म्य पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए गीता के सार्वकालिक संदेश की प्रासंगिकता पर सारगर्भित उद्बोधन दिया।
उपस्थित गणमान्य अतिथि
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
- श्री योगम्बर सिंह, चेयरमैन, मालिनी वैली कॉलेज
- श्रीमती उषा रावत
- स्वेता रावत, डायरेक्टर
- डॉ. प्रभा जोशी, प्रभारी प्राचार्या
- श्री प्रकाश चंद्र
- डॉ. रूनुमी शर्मा
- श्रीमती नूतन कुकरेती
- श्रीमती मानसी
- बी.एड. विभाग के छात्र–छात्राएँ
संस्कृत भारती, कोटद्वार की ओर से—
- डॉ. रमाकांत कुकरेती
- डॉ. कुलदीप मैन्दोला
- डॉ. मंजू कापरवान
- श्रीमती बीना पाण्डेय
तथा अन्य स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पूर्व कार्यक्रम
गीता जयंती के उपलक्ष्य में इससे पूर्व संस्कृत भारती, कोटद्वार एवं मालिनी वैली कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन द्वारा तीन दिवसीय ऑनलाइन कक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय 15 का उच्चारण एवं व्याख्या कराई गई। आज के कार्यक्रम में उसी कक्षा का सामूहिक पारायण संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण किया गया.
