Uttarakhand

महापौर दीपक बाली ने 3 करोड़ 61 लाख की लागत से बनने वाली चार सड़कों का किया शिलान्यास

काशीपुर। नगर की दिशा और दशा में तेजी से बदलाव लाने के संकल्प के साथ महापौर दीपक बाली ने सोमवार को 3 करोड़ 61 लाख 42 हजार रुपये की लागत से बनने वाली चार सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। यह कार्य एनसीएपी (राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम) के अंतर्गत काशीपुर शहर हेतु बनाई गई वायु प्रदूषण सुधार योजना के तहत किए जा रहे हैं।

महापौर ने मानपुर रोड टी प्वाइंट से रामनगर रोड तक मार्ग के दोनों ओर, अनीता नर्सिंग होम से ब्लॉक कार्यालय की उत्तरी दीवार तक, खड़कपुर देवीपुरा रोड पर साई स्कूल से शुगर मिल मार्ग तक तथा पुराने टूरिस्ट होटल से गुरुद्वारे के गेट तक इंटरलॉकिंग टाइल्स फिक्सिंग कार्य का शुभारंभ किया। लगभग 5220 मीटर लंबाई वाली इन सड़कों पर कुल 3 करोड़ 61 लाख 42 हजार रुपये की लागत आएगी।महापौर बाली के पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और आभार जताया कि उन्होंने चुनावी वायदों को धरातल पर उतारकर जनता का विश्वास मजबूत किया है। नागरिकों ने कहा कि आज काशीपुर में विकास कार्यों की रफ्तार देखकर लोग खुद कह रहे हैं कि “मेरा काशीपुर बदल रहा है।”इस अवसर पर महापौर बाली ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की जनता से किए गए सभी वायदे चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि काशीपुर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के अभियान में वे भी सक्रिय भागीदारी निभाएं। महापौर ने कहा, “जनसहभागिता के बिना कोई भी नगर निगम अपने शहर को बेहतर नहीं बना सकता। इंदौर की स्वच्छता का राज भी वहीं की जनता की भागीदारी है।”शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा नेता जसवीर सिंह सैनी, चौधरी समरपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, पार्षद रवि प्रजापति, अनीता कांबोज, मयंक मेहता, शाह आलम, श्रीमती तवस्सुम, सीमा सागर, मिर्जा नदीम बेग, अभिषेक वर्धन, शक्ति केंद्र संयोजक कमल प्रजापति, विक्रम राणा, अमर सिंह रावत, सचिन ठाकुर सहित अनेक पार्षद, कार्यकर्ता तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Shubham Mishra