काशीपुर में मीट कारोबारी खुलेआम FSSAI नियमों की उड़ा रहे धज्जियां, जिम्मेदार मौन
दुकानों के अंदर काटे जा रहे जानवर और पंछी
काशीपुर। शहर में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के नियमों का खुला उल्लंघन हो रहा है। खुलेआम कई मीट कारोबारी कानूनों को ताक पर रखकर दुकानों का संचालन कर रहे हैं। हालात यह हैं कि अधिकांश मीट की दुकानें बिना अनिवार्य बोर्ड लगाए चल रही हैं, वहीं अंदर ही जानवरों की कटाई का सिलसिला जारी है। इस संबंध में सहायक आयुक्त पी. सी. फुलारा ने बताया कि मामले में शीघ्र जांच कराकर दोषियों के खिलाफ नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि FSSAI नियमों का पालन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
मेडिकल परीक्षण के बिना बिक रहा मीट
नियमों के मुताबिक बाजार में बिकने वाले मीट का चिकित्सा परीक्षण जरूरी है, लेकिन काशीपुर में ये व्यवस्था पूरी तरह से नदारद है। अधिकांश दुकानों में मीट का कोई मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं है। मीट विक्रेताओं और उनके कर्मचारियों के पास स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी नहीं है।
अपशिष्ट निस्तारण में भी अनियमितता
मीट प्रोसेसिंग के दौरान उत्पन्न होने वाले अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करना अनिवार्य है, लेकिन अधिकांश दुकानों में यह नियम ठेंगा दिखाता नजर आ रहा है। गंदगी और बदबू से आमजन परेशान हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हैं।
विभागीय ज़िम्मेदार नहीं देरे ध्यान
स्थानीय लोगों का आरोप हैं कि शहर में तैनात फूड इंस्पेक्टर के संरक्षण में यह गोरखधंधा फल-फूल रहा है। नियम तोड़ने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे मनोबल बढ़ा हुआ है। जिस कारण लोगों को चिकिनहींमिलवचे प्रमाणित मीट नहीं मिल पा रहा है।
