सिटी क्लब की सुविधाओं व आय में वृद्धि के लिए अयोजित हुई बैठक
रुद्रपुर – जिलाधिकारी एवं रुद्रपुर सिटी क्लब के अध्यक्ष नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सभागार में सिटी क्लब की सुविधाओं व आय में वृद्धि के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्लब के पदाधिकारियों ने विभिन्न बिंदुओं पर गहन चर्चा की।
रुद्रपुर सिटी क्लब की बैठक में जिलाधिकारी ने जिम निर्माण, क्लब की आय बढ़ाने के उपाय, सदस्यों की सक्रियता बढ़ाने, रेस्टोरेंट संचालन और कम्यूनिटी हॉल में एसी स्थापना जैसे प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।उन्होंने कहा कि रुद्रपुर सिटी क्लब को कंपनी एक्ट के अनुसार बायलॉज के तहत संचालित किया जाएगा। साथ ही क्लब को सुविधायुक्त बनाते हुए सदस्यता संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि सदस्यों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें और वे क्लब का अधिकतम उपयोग कर सकें।बैठक में उपजिलाधिकारी गौरव पांडेय, क्लब उपाध्यक्ष पंकज बांगा, सचिव राजेश घीक, सदस्य संजय ठुकराल, सुरेश कुमार ढिगरा, सुखदेव सिंह भल्ला, अनुज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
