Uttarakhand

राज्यमंत्री ने किया भरा-पचपेड़ा में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण

पीलीभीत। गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने सोमवार को भरा पचपेड़ा क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राज्यमंत्री ने जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए एक विशेष टीम गठित की जाए, जो प्रत्येक सप्ताह निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता पर निरीक्षण रिपोर्ट जिलाधिकारी को उपलब्ध कराए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने उप जिलाधिकारी अमरिया को आदेश दिया कि जिन व्यक्तियों ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया है, उनसे भूमि को शीघ्र कब्जामुक्त कराया जाए। वहीं, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को सड़कों की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी अमरिया, अधिशासी अभियंता लोनिवि, क्षेत्राधिकारी तथा कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Shubham Mishra