मंत्री रेखा आर्या ने किया कामकाजी महिला छात्रावास निर्माण कार्य का निरीक्षण
रुद्रपुर। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को रुद्रपुर में निर्माणाधीन कामकाजी महिला छात्रावास के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और इंजीनियरों से निर्माण की प्रगति की जानकारी ली तथा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि रुद्रपुर में एक साथ दो महिला छात्रावासों का निर्माण किया जा रहा है, जिनकी कुल परियोजना लागत 12563.50 लाख रुपये है। उन्होंने फुलसुंगी स्थित निर्माण स्थल का भी दौरा किया और जमीन में नमी की समस्या से निपटने के लिए आवश्यक तकनीकी उपाय अपनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सभी कार्य तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि जनवरी 2027 तक परियोजना पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि महिला कार्यबल समाज की शक्ति हैं और रुद्रपुर में बन रहे ये छात्रावास कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित एवं सुविधायुक्त आवास उपलब्ध कराएंगे। इससे महिलाओं को आवास संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी और वे निश्चिंत होकर अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगी।निरीक्षण के दौरान जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, पार्षद पवन राणा, डीओ पीआरडी बी. एस. रावत, डीएसओ जानकी कार्की, प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, सीओ प्रशांत कुमार सहित कई विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
