ऋषिकेशदिल्लीदेहरादून

राज्यसभा में प्रभावित परिवारों की आवाज उठाने पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने महेंद्र भट्ट का जताया आभार

 

प्रभावित क्षेत्रों को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर विधायक अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष का किया धन्यवाद

जनभावनाओं को राज्यसभा तक पहुंचाने पर महेंद्र भट्ट का आभार जताने पहुंचे डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल

बापू ग्राम सहित प्रभावित क्षेत्रों के मुद्दे को संसद में उठाने पर भाजपा नेतृत्व का सम्मान

ऋषिकेश: 6 फरवरी 2026

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय महेंद्र भट्ट जी द्वारा ऋषिकेश विधानसभा के बापू ग्राम सहित अन्य क्षेत्रों में माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश व वन विभाग की कार्यवाही से प्रभावित नागरिकों से जुड़े विषय को राज्यसभा में प्रभावी ढंग से उठाए जाने पर उनसे मिलकर उनका धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि आदरणीय महेंद्र भट्ट जी ने जनभावनाओं के अनुरूप इस संवेदनशील विषय को उच्च सदन में उठाकर प्रभावित परिवारों की पीड़ा को राष्ट्रीय स्तर पर रखा है। उन्होंने राज्यसभा में प्रभावित क्षेत्रों को राजस्व ग्राम घोषित किए जाने की माँग रखकर स्थानीय नागरिकों को स्थायी समाधान की दिशा में आश्वस्त किया है।

डॉ. अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के सकारात्मक प्रयासों से शीघ्र ही प्रभावित क्षेत्रों मे आमजन को राहत प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े ऐसे विषयों पर भाजपा नेतृत्व सदैव संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध रहा है।

Uma Shankar Kukreti