Uttarakhand

तेंदुए की दस्तक से रुद्रपुर क्षेत्र में दहशत, विधायक शिव अरोरा ने वन विभाग से करवाया रेस्क्यू ऑपरेशन

रुद्रपुर। विगत दो दिनों से सिडकुल स्थित नील ऑटो कम्पनी के गेट के पास देखे गये तेंदुए की दस्तक से रुद्रपुर व आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ था। विधायक शिव अरोरा ने डीएफओ, वन विभाग की टीम, तहसीलदार और पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर तेंदुए को देखा और वन विभाग से रेस्क्यू ऑपरेशन करवाया।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि यह बहुत संवेदनशील विषय है कि दिन में उनके सामने ही मौके पर तेंदुआ नजर आ रहा है। उन्होंने डीएफओ को निर्देशित किया कि क्षेत्र की जनता की जान जोखिम नहीं डाल सकते और इसको अविलम्ब जाल बिछाकर इसका आवश्यक नियम का पालन करते हुए तेंदुए का रेस्क्यू किया जाए।विधायक ने कहा कि वह अपनी क्षेत्र की जनता की जान जोखिम में नहीं डाल सकते और इसलिए वह स्वयं ग्राउंड जीरो पर मौजूद होकर वन विभाग से तेंदुए के रेस्क्यू की तैयारी को अपने सामने पूर्ण कराया। उन्होंने सिडकुल व आसपास के गांवों और रुद्रपुर के लोगों को अपील की कि तेंदुआ की दस्तक लगातार सिडकुल व आसपास के क्षेत्रों में नजर आ रही है, अपनी जान की सुरक्षा को देखते हुए शाम के समय अकेले बाहर न निकलें।इस दौरान डीएफओ उमेश कुमार तिवारी, तहसीलदार दिनेश कुमार, वन दरोगा विपिन पाण्डेय, सिडकुल चौकी पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही।

Shubham Mishra