Uttarakhand

विधायक शिव अरोड़ा ने राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के लिए रूद्रपुर के खिलाड़ियों को कर्नाटक के लिये किया रवाना

रूद्रपुर। नगर के इंदिरा चौक पर सोमवार देर रात आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक शिव अरोड़ा ने रूद्रपुर के 22 पेंचक सिलाट खिलाड़ियों और दो प्रशिक्षकों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना किया। खिलाड़ी 26 से 28 सितंबर तक कर्नाटक की कोप्पल सिटी में होने वाली 13वीं सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम में विधायक शिव अरोड़ा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलना गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि यहां के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड और रूद्रपुर का नाम रोशन करेंगे। अरोड़ा ने खिलाड़ियों को मेहनत और समर्पण को सफलता की कुंजी बताते हुए कहा कि खेल के प्रति निष्ठा से ही बेहतर परिणाम मिलते हैं।प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में जेनिका धामी, अंशिका मिश्रा, अभिनव मिश्रा, मनन नेगी, सार्थक प्रताप राव, हर्षिता तेवतिया, कार्तिकेय सक्सेना, चैतन्य सिंह राणा, प्रिंस सिंह, हर्षिका गौर, अथर्वा दास, संची गंगवार, प्रिया कुमारी, मान्या शर्मा, तन्वी नेगी, प्राची रावत, मन्नत गंगवार, नव्या भारद्वाज, अनमोल कुमार, अतुल कुमार, सुमित यादव और आदित्य कश्यप शामिल हैं।टीम के साथ प्रशिक्षक अंकित सिंह और तनुजा बुंगल भी रवाना हुए। विधायक अरोड़ा ने इस मौके पर पेंचक सिलाट संघ उत्तराखंड के महासचिव व प्रदेश के मुख्य प्रशिक्षक बबलू दिवाकर को भी बधाई दी।कार्यक्रम में किरन विर्क, अनमोल विर्क, संतोष पाल, बिट्टू शर्मा, विपिन सिंह, राघव पाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Shubham Mishra