विधायक शिव अरोरा ने रामलीला मैदान मे सौंदर्यकरण कार्य का नारियल फोड़कर किया लोकार्पण
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने रविवार को इंद्रा कॉलोनी रामलीला मैदान में विधायक निधि से स्वीकृत सौंदर्यकरण कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने नारियल फोड़कर रामलीला मंच और आसपास कराए गए विकास कार्यों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम से पूर्व रामलीला ध्वज स्थापना और भूमि पूजन विधिवत संपन्न हुआ, जिसमें शिव अरोरा भी शामिल रहे।
शिव नाटक क्लब के सदस्यों ने जानकारी दी कि आगामी 19 सितंबर से इंद्रा कॉलोनी में रामलीला का शुभारंभ होगा, जिसका उद्घाटन भी विधायक शिव अरोरा के कर-कमलों से किया जाएगा।लोकार्पण समारोह में संबोधित करते हुए विधायक अरोरा ने कहा कि प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित रामलीला मंचन का महत्व जनमानस के विश्वास से जुड़ा है। पिछले वर्ष समिति के आग्रह पर यहां सौंदर्यकरण की घोषणा की गई थी, आज उस वादे को निभाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि नया मंच और विकसित मैदान उम्मीद से कहीं अधिक सुंदर और आकर्षक बनकर तैयार हुआ है।अरोरा ने कहा कि विधायक बनने के बाद से उनका प्राथमिक प्रयास क्षेत्रों में वादों को पूरा करने और विकास कार्यों को गति देने का रहा है। उन्होंने इसे अपने लिए सौभाग्य बताया कि प्रभु श्रीराम की रामलीला प्रांगण में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ।इस दौरान शिव नाटक क्लब के सदस्यों ने सौंदर्यकरण कार्य के लिए विधायक अरोरा का आभार जताया।कार्यक्रम में जगदीश सुखीजा, नरेश घई, सुरेंद्र घई बब्लू, जीतू गुलाटी, बिट्टू अरोरा, जोली कक्कड़, वेद ठुकराल, विजय कुमार, किशन सुखीजा, प्रदीप कामरा, हरबंस ठुकराल, मदन लाल कक्कड़, सुमित छाबड़ा, किरन विर्क, चेतन अरोरा, सन्नी घई, मोहन अरोरा, सजीव भसीन, अवतार खुराना, राजकुमार भुसरी, जगमोहन अरोरा, डम्मी चोपड़ा, अरुण अरोरा, प्रवीण बत्रा, राजदीप बठला, राजीव भसीन, विकास सागर, मनोज मदान, ममता जीना, रेनू जुनेजा, महेंद्र आर्य, मयंक कक्कड़, जसवंत सैनी, विजय पारुठी, नरेश राजपूत, दीपक देवल समेत अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
