Uttarakhand

विधायक शिव अरोड़ा ने किया भूरारानी रोड से सिटी वन तक हॉटमिक्स सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

रुद्रपुर। राज्य योजना के अंतर्गत स्वीकृत भूरारानी रोड से आरएएन स्कूल होते हुए सिटी वन मोड़ तक बनने वाले एक किलोमीटर लंबे हॉटमिक्स मार्ग के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ विधायक शिव अरोड़ा ने नारियल फोड़कर किया।

इस अवसर पर विधायक अरोड़ा ने कहा कि आरएएन स्कूल तक जाने वाला यह मार्ग काफी समय से जर्जर हालत में था। स्कूल की बसों से लेकर आसपास की कई कॉलोनियों के निवासियों को इस सड़क से रोजाना आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लोगों की बार-बार मांग पर इस मार्ग का प्रस्ताव पूर्व में भेजा गया था, जिसके तहत 23 लाख रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा इसे नए सिरे से बनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों और स्कूली वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी तथा यातायात सुगम होगा। विधायक अरोड़ा ने कहा कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां जनता की सुविधा के लिए विकास कार्य न किए गए हों। उनकी प्राथमिकता है कि जिन मार्गों की हालत खराब है, उन्हें शीघ्र दुरुस्त किया जाए। अधिकांश सड़कों के निर्माण कार्य या तो पूरे हो चुके हैं या प्रारंभिक चरण में हैं।कार्यक्रम के दौरान आरएएन स्कूल के समीप पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने विधायक शिव अरोड़ा का फूलमालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्र की जनता को आश्वासन दिया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। यह मार्ग कई कॉलोनियों को जोड़ता है, जिससे हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।सड़क निर्माण शुभारंभ के मौके पर सांसद प्रतिनिधि अनुभव चौधरी, भूपेश छिमवाल, आशू मिड्ढा, राज सिंह पारगई, सुभाष डोगरा, राजकुमार, राज दुबे, विकास गंगवार, अशोक बजाज, विकास सागर, रविंद्र धामी, मनोज मदान, डंपी चोपड़ा, संजय आर्य, मीना देवी, सरोज, आरती शर्मा, प्रेरणा देवी, सुलेखा, प्रीति, राखी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Shubham Mishra