देहरादूनपौड़ीयमकेश्वर

“निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक लोगों ने लिया लाभ” इंटर कॉलेज यमकेश्वर में स्वास्थ्य सेवा का संकल्प 

 

यमकेश्वर – ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सीता चौहान के नेतृत्व में आयोजित एक महत्वपूर्ण निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन इंटर कॉलेज यमकेश्वर में किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर ग्राफिक एरा हॉस्पिटल, देहरादून के सौजन्य से संपन्न हुआ, इस स्वास्थ्य कैंप में कुल 200 से अधिक लोगो ने उपस्थित होकर विभिन्न स्वास्थ्य जांचों का लाभ प्राप्त किया। शिविर में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल, देहरादून से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.श्रुति, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति, जनरल फिजिशियन डॉ. समीर, ओर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शार्दुल राणा द्वारा लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ आवश्यक दवाइयाँ भी वितरित की गईं।

ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सीता चौहान ने कहा, “हमारा प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाएँ हर व्यक्ति तक पहुँचें। इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से हम पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित कर रहे हैं।”

स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

इस आयोजन को स्थानीय नागरिकों ने भी सराहा और भविष्य में ऐसे शिविरों की निरंतरता की उम्मीद जताई।

कार्यक्रम में समाजसेवी व नमामि गंगे प्रदेश सहसंयोजक श्री संजीव चौहान, जिला पंचायत सदस्य श्री बच्चन सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य बडोली विजयपाल, ग्राम प्रधान कांडा मोहन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य जहरी मल्ली श्री भगत सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री भाजपा सुरजीत सिंह राणा, ग्राम प्रधान सिलडी मोहन सिंह रावत, ग्राम प्रधान बिथयानी पूनम देवी, ग्राम प्रधान दमराड़ा सुनील कंडवाल, ग्राम प्रधान जामल नारायण चौहान, ग्राम प्रधान सीला आशीष रतूड़ी, ग्राम प्रधान बडोली प्रीतम सिंह रावत व सभी क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

शिविर प्रबंधक गौरव उनियाल ने बताया कि यमकेश्वर में आज का शिविर बहुत अच्छा रहा है, शिविर में आज ओपीडी में लगभग 270 मरीज आये जिनमे नेत्र ओपीडी 130 मरीज व आर्थो के लगभग 45 मरीज थे, जिनमे से 2 मरीजो के घुटने के प्रतिस्थापन के लिए रेफर किये गए , ईएनटी ओपीडी में भी लगभग 50 मरीजो को देखा गया, सेप्टोप्लास्टी में 1 मरीज को, ओर 8 मरीजों को आईपीडी उपचार की डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई ।

 

Uma Shankar Kukreti